हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: 33 केवीए फीडर में मेंटेनेंस कार्य होने को लेकर रविवार को पिरोई सहित डभैच और चेहराकलां सब स्टेशनों में चार घंटे बिजली बाधित रहेगी। जिसके कारण उक्त सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवीए फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली के लिए महरूम रहना पड़ेगा। शनिवार को जानकारी देते हुए पिरोई सब स्टेशन के कनीय अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए फीडर में मेंटेनेंस कार्य होगा। जिसके कारण पूर्वाहन 9 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक सभी 11 केवीए फीडरों में बिजली संचालन बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर जलापूर्ति सहित विद्युत संबंधित अन्य कार्य कर लेने की अपील की है। कनीय अभियंता ने बताया कि 33 केवीए में फाल्ट आने के कारण बिजली बाधित होती है। जिसके लेकर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Ara News: बिजली आपूर्ति ठप रहने स...