हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर तीन मुहाने पुल के पास से पुलिस ने एक पिकअप पर लोड अंग्रेजी शराब बीयर बरामद किया है। इस दौरा एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के जेटुली निवासी कृपालु राय के पुत्र सुजीत कुमार बताया गया। बरामद अंग्रेजी शराब बीयर 816 लीटर बताया गया। यह जानकारी राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने दी।

मादक पदार्थों की रोकथाम उन्होंने कहा कि वैशाली पुलिस के द्वारा जिले में मादक पदार्थ की सेवन, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी दौरान राघोपुर थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोहनपुर से चांदपुर जाने वाली सड़क के रास्ते कुछ तस्कर के द्वारा शराब की बड़ी खेप लाया जा रहा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आव...