हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: तिसिऔता थाना क्षेत्र के चकजादो भरतीपुर गांव में एक 40 वर्षीय युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान विजय महतो पिता-सुखलाल महतो, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर की है। बताया जा रहा है कि विजय महतो पास के ही पानी से भरे गड्ढे में गिर गए।

घटना का विवरण गड्ढे में जलकुंभी बहुत ज्यादा मात्रा में उगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि जलकुंभी में फंस जाने और समय पर मदद न मिलने के कारण वह खुद को बाहर नहीं निकाल सके, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि,अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत की असली वजह क्या ह...