हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला में एक जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,जब पानी गिरने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान छपरा के अस्पताल चौक निवासी लालबाबू राम के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार मुफ्ती मोहल्ला निवासी अरविंद राम के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साहिल कुमार अपने ननिहाल आया हुआ था। आयोजन के दौरान पानी गिरने को लेकर अरविंद राम और चंदन राम के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान चंदन राम ने चाकू निकाल लिया और साहिल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। चा...