हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- पातेपुर में तीन घरों में चोरी Hajipur News: पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में धरम राम,जहरी देवी एवं नीलम देवी के घरों में चोरों ने रात में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना को लेकर धरम राम पिता स्व.गनौर राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी आवेदन में बताया कि तीनों घरों से 55 हजार नगद के साथ गैस सिलेंडर, साइकिल, चावल, मक्का, सरसों, मोबाइल एवं अन्य सामान उठाकर ले गए। पीड़ित ने थाने में एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस को भेजा। मौके पर पहुंचे पुलिस ने गृह स्वामी के घर से कुछ दूरी पर स्थित आरोपी शिवम कुमार उर्फ अकोला राय पिता स्व.विनोदी राय के घर से कुछ सामान बरामद किया है। आक्रोशित ग्राम...