Hajipur News: पातेपुर और नीरपुर में छापेमारी,107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: वैशाली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग कांड दर्ज कर नामजद प्राथमिकी एफआईआर की है। हालांकि,पुलिस की भनक लगते ही सभी तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस को मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर नीरपुर इलाके में रात्रि करीब एक बजे छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 103 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई पातेपुर बाजार क्षेत्र में शाम के समय की गई। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां से 4 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने जानकारी दी है कि दोनों ही मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.