Hajipur News: पातालेश्वर मंदिर की संध्या आरती में शामिल हुए डीएम और एसपी
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा रविवार की देर शाम बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। वहां संध्या आरती में शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या आरती में शामिल होने के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण प्रक्रिया उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के साफ -सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श कर कई अहम सुझाव भी दिया। न्यास समिति के सचिव अनिलचंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार कौशल सहित अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.