हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: बरसात में पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग का खतरा बना रहता है। रोग के रोकथाम के लिए एफएमडी-7 वें राउड का टीकाकरण शुरू हुआ था,लेकिन टीकाकरण शुरू आठवें दिन 17 जुलाई से पशु मित्र व टीका कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कार्य बहिष्कार के कारण जिले में टीकाकरण कार्य प्रभावित हो गया है। संघ के जिलाध्यक्ष्य रंजीत कुमार ने बताया कि नियमित मासिक मानदेय लागू करने की मांग को लेकर पूरे जिले में पशु मित्र एवं टीकाकर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मालूम हो कि जिले में खुरपका-मुंकपका रोग से बचाव के लिए 04 लाख 29 हजार से अधिक गाय-भैंस पशुओं का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की बनी रणनीति लेकिन टीका कर्मियों के हड़ताल के...