हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार राजापाकर,महुआ एवं जन्दाहा अंचल अंतर्गत परियोजना-औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु अर्जनाधीन भूमि से संबंधित मुआवजा भुगतान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

समीक्षा प्रक्रिया समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राजस्व कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के सहयोग से संबंधित मौजा के सभी हितबद्ध रैयतों से व्यक्तिगत समन्वय स्थापित करते हुए मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके तहत भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एलपीसी), अद्यतन लगान रसीद सहित अन्य वांछित कागजात निर्गत/उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

समन्वय और जागरूकता जिला प...