Hajipur News: पथ निर्माण विभाग के पथों एवं पुलों का होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण
हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: जिले में पथ निर्माण विभाग के अधीन पथों एवं पुलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यक मरम्मत के लिए संयुक्त स्थलीय निरीक्षण की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों का जांच दल गठित किया गया है। पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में गठित जांच दल जिले में विभाग के अधीन पथों एवं पुलों का स्थलीय निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान पथों की वास्तविक स्थिति,उनकी मरम्मत की आवश्यकता तथा निर्धारित जांच प्रपत्र में उल्लिखित 13 बिन्दुओं के आधार पर स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जांच दल को निर्देश दिया है कि निरीक्षण कार्य पूरा कर निर्धारित प्रपत्र में विस्तृत प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर पथों एवं पुलों की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.