Hajipur News: पत्नी ने सास और ननद पर पति को गायब करने का लगाया आरोप,केस दर्ज
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी ने सास, ननद एवं ननददोशी पर पति को गायब करने का आरोप लगायी है। इस संबंध में शिवानी कुमारी ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज मामले में कहा गया है की शादी के कुछ दिन बाद हम गोबरशाही,मुजफ्फरपुर में रहने लगी। मेरी सास, ननद और ननददोशी कह रहे की तुम्हारे पति धीरज तुम्हारे साथ है। लेकिन मेरे पति 28 जुलाई के बाद से ही मेरे साथ नहीं है। जबकी हकिकत है की वे लोग मेरे पति को कही छुपा दिए है और उनका मोबाइल बंद कर दिए है। और मुझ पर गलत आरोप लगा रहे है की मेरे पति मेरे साथ है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। -राजेश मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.