हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के पोझा बभनटोली गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर देने का आरोप लगायी है। जख्मी महिला का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है। इस मामले में गांव के ही गुड़िया देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बतायी है कि वह बीते रविवार को अपने मायके से ससुराल पोझा बभनटोली पति के बुलाने पर आई थी। उसे देखते ही उसका पति मारपीट कर सिर फोड़ दिया। महिला का आरोप है कि इस तरह की प्रताड़ना वह लगभग 12 वर्षों से झेलती आ रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति शशिभूषण कुमार को पकड़ कर हाजीपुर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पति धराया -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...