Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर से 31 मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवकों की भेजी गई सूची,खुशी की लहर
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: सूबे के सांख्यिकी स्वयं सेवकों की सेवा बहाली की सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गईं है। प्रखंड में 2012-13 में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा चयनित 31 सांख्यिकी स्वयं सेवकों(एएसवी) को कार्य दिया गया था। जिसमें आर्थिक गणना, क्रॉप कटिंग एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य आवंटित किया गया था। अगस्त माह में विभाग द्वारा सभी डीएसओ को प्रखंडों से कार्य करने वाले एवं मानदेय लेने वाले एएसवी की सूची मंगवाकर विभाग को यथाशीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया था। इसी के आलोक में प्रखंड में कई दिनों से मान्यता प्राप्त एएसवी चक्कर लगा रहे थे तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पास सूची भेजने का आग्रह बीडीओ से कर रहे थे। आखिरकार गुरुवार को प्रखंड कार्यालय से जिला कार्यालय को मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवकों की सूची भेज दी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.