हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। राष्ट्रगान की धुन एवं राष्ट्रगीत के बीच अधिकारियों एवं नागरिकों ने तिरंगा फहराने के साथ तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता,अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने ध्वाजारोहण कर पुलिस बल की सलामी ली। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, तिरंगा को लोगों ने दिया सलामी वहीं पीएचसी में प्रभारी चि...