हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मड़ई चौक स्थित शिव मंदिर के पास शनिवार की रात करीब 9:00 बजे शक्तिशाली पटाखे की चपेट में आने से एक मेडिकल छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान छात्रा की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़ रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी मेडिकल छात्रा के पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तरी वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अपराजिता के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पटाखा फोड़ने के दौरान किशोर झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल छात्रा अपराजिता शनिवार की रात 9:00 बजे मड़...