Hajipur News: पंसस के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर
हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति कृत्यानंद पाठक उर्फ लाल जी पाठक का मंगलवार की शाम आकस्मिक मौत हो गई। बताया जाता है कि पाठक के पेट में अचानक दर्द उठा। ग्रामीण चिकित्सक के सालाह से इंजेक्शन दिया गया। वहीं चंद मिनटों में मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोकप्रिय समिति के अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गया है। इस मौके पर महंत बाबा विश्वमोहन दास, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, पातेपुर बीडीओ दीपक कुमार, पातेपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रवेश राय, मुख्य पार्षद सनोज पासवान, मुखिया गौतम राम, पूर्व मुखिया राकेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, समाजसेवी टुल्लू सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है। -आशुतोष आनंद
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.