Hajipur News: पंचायत समिति सदस्य की हृदय गति रुकने से मौत
हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणवीर यादव उर्फ डॉक्टर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। स्व. यादव काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति था। वह वर्ष 2016 से 2021 तक पंचायत समिति सदस्य रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह ग्रामीण चिकित्सक भी थे। आस पास कोई बीमार पड़ता तो तुरंत जाकर सुई दवा आदि करते थे। आज भी किसी को सूई देकर ही बाइक से घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में बाईक से गिर गए। घर के सदस्य स्थानीय डॉक्टर के यहां ले गए, स्थिति चिंताजनक देख तुरंत पटना ले जाने का सलाह दी गई। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। दाह संस्कार स्थानीय गंगा नदी किनारे गणिनाथ घाट पर किया गया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.