Hajipur News: न्यू एवं पुराने गंडक पुल चेक पोस्ट का एसपी ने किया निरीक्षण
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को न्यू गंडक चेक पोस्ट एवं पुरानी गंडक पुल चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन जांच अभियान को निरंतर एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.