हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: बिदुपुर थाने की पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सीनियर सिटीजन को चकमा देकर खुदरा कराने अथवा नोटो का मिलान कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन तीनों को थाना क्षेत्र के रहिमापुर से लगभग एक लाख तीस हजार रुपये एवं सादे कागज के सौ-सौ के 21 गड्डी के साथ गिरफ्तार किया l मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक माह अधिक से बिदुपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग बैंकों से सीनियर सिटीजन को चकमा देकर रुपये ठगने की घटना लगातार हो रही थी।

गिरोह की गिरफ्तारी पुलिस को यह विश्वास हो गया कि तमाम वारदात के पीछे कोई गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने अपना नेटवर्क जाल फैलाया और शनिवार को तीन को धर दबोचा जबकि उसका मुख्य सरगना अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है,गिरफ्तार तीनों सारण जिले...