हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: विपक्षी दलों का बिहार बंद शनिवार को महुआ में पूरी तरह बेअसर साबित हुआ। रोज की तरह यहां सभी दुकानें खुली रही और सड़को पर गाड़ियां दौड़ती रही। हालांकि दोपहर में सत्ता विरोधी दलों के कार्यकर्ता मोर्चा बनाकर जुलूस लेकर गांधी चौक पहुंचे और कुछ देर नारेबाजी कर निकल गए। यहां पर एक दिन पूर्व विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकालकर बिहार बंद का आह्वान किया था। हालांकि उनके आह्वान के बावजूद गुरुवार को रोज की तरह दुकाने नियत समय से खुल गई और ग्राहकों की भीड़ भी पहुंची। सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती रही। इधर विपक्षियों द्वारा बिहार बंद का किए गए ऐलान के बाद कई लोग अपनी यात्रा को भी बंद कर दिए थे। यह भी पढ़ें- बिहार बंद: ट्रैफिक चौक पर छात्र-युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं दोपहर में विपक्षी द...