हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक निश्चय मित्र के द्वारा 50 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया गया। वे गरीब टीबी मरीजों के लिए अन्नदाता के रूप में पालनहार बने हैं। यहां पर अभी तक विभिन्न निश्चय मित्रों के द्वारा 150 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया जा चुका है। पीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यहां एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ उदय शंकर कुमार ने कल 55 टीबी रोगियों को गोद लिए हैं। उन्होंने सभी मरीजों को फलों, अंडा आदि से भरा टोकरी प्रदान किया और अगले 6 माह तक अन्नदाता बने रहेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे मरीजों को इलाज से ज्यादा समय-समय पर पौष्टिक आहार लेने और उन्हें स्नेह देने की जरूरत है। यह बीमारी पौष्टीक आहार लेने और लोगों के स्नेह मिलने से से दूर होती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: टीबी मरी...