Hajipur News: निबंधन परामर्श केंद्र में घुसा बाढ़ का पानी,जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: जिला निबंधन परामर्श केंद्र,वैशाली में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण केंद्र के माध्यम से संचालित योजनाओं से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए जिला प्रशासन,वैशाली द्वारा तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कुशल युवा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से संबंधित सभी कार्य अगले आदेश तक ऑफलाइन माध्यम से जिला योजना कार्यालय,वैशाली (समाहरणालय परिसर), हाजीपुर से संचालित किए जाएंगे। लाभार्थियों एवं आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला योजना कार्यालय में इन योजनाओं से संबंधित आवश्यक कार्य प्रात:10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाढ़ की स्थिति के कारण उत्पन्न अस्थाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.