Hajipur News: निजी जमीन में जबरदस्ती रोड बनाने पर पदाधिकारियों को दिया आवेदन
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकफैज पंचायत के कुम्हरकोल बुजुर्ग वार्ड संख्या दो में बिना सहमती के निजी जमीन पर सड़क निर्माण कर देने को लेकर सहदेई थाना और अंचल में आवेदन देकर गुहार लगाई है। आवेदन कुम्हरकोल बुजुर्ग निवासी स्व.रामनरेश सिंह की पत्नी मंजू देवी ने दी है। जिसमे कहा है कि निजी जमीन खाता संख्या 29, खेसरा 567 और 568 उनकी निजी खतियानी जमीन है। इसमें जबरदस्ती रोड बना दिया है,उनके घर में कोई मर्द नहीं है। जबरन ढ़लाई रोड का निर्माण करा दी गई है। जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट की धमकी का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाउंड्रीवाल गिराई, उलाहना देने पर धमकाया मामले को पुलिस जांच कर रही है। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.