हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर निक्षय मित्रों के सहयोग से 200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संवाद कक्ष में डीएम वर्षा सिंह ने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने 30 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पदाधिकारी, कर्मियों व आमजनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा नियमित रूप से पौष्टिक फूड पैकेट वितरण करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- यक्ष्मा मरीजों को फूड बास्केट वितरण करने पहुंचे डीएमटीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आय...