हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: नगर के राजेन्द्र चौक पर रविवार को प्रोटाइपो डायग्नोस्टिक्स ने मधुमेह जांच की नि:शुल्क शिविर लगाया। इस शिविर में 255 लोगों की नि:शुल्क मधुमेह की जांच की गई। डॉ. रोहित कुमार ने बताया हर सप्ताह के रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाता है। यह परम्परा पिछले पांच साल से चली आ रही है। वृद्ध और सीनियर सिटिजन को इस शिविर में जांच की सुविधा मिलती है। मॉनिंग वाक के समय जांच शुरू कर दी जाती है। हर महीने औसतन 1500 से अधिक लोगों की नि:शुल्क जांच की जाती है। -अमिताभ सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...