हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत Hajipur News: थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत वार्ड नंबर 8 भगतान टोला गांव में मंगलवार की शाम में श्रद्धा के भोज खाने जाने के दौरान नाव पर सवार 26 में से बच्चे एवं किशोर समेत 13 की डूबने से मौत हो गई जबकि 13 व्यक्ति को डूबने से बचाया गया। राघोपुर में नाव हादसे में मृतक का नाम निशु कुमारी 14 वर्ष पिता सतेंद्र राय, अंकिता कुमारी 14 वर्ष पिता राज किशोर राय, अक्की कुमारी 10 वर्ष पिता राज किशोर राय, अमृता कुमारी 7 वर्ष पिता राज किशोर राय, नमन कुमार 8 वर्ष पिता मुकेश राय, अलीशा कुमारी 18 वर्ष पिता सुरेश राय, सिंकीकुमारी 16 वर्ष पिता सुरेश राय, पीयूष कुमार 10 वर्ष पिता रामनरेश राय, सोनम कुमारी 12 वर्ष पिता रामनरेश राय, आर्यन कुमार 12 वर्ष पिता अखिलेश राय, बंटी कुमार 8 वर्ष पिता...