हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: हाजीपुर । एक प्रतिनिधि हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पूर्वी 80 वर्षीय शिक्षाविद् अवध किशोर सिंह का असामयिक निधन मंगलवार की सुबह हो गया। शिक्षाविद् अवध किशोर सिंह के निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि दिवंगत सिंह लंबे समय से बीमार थे। मंगलवार की सुबह अपने घर दिग्घी पूर्वी में अंतिम सांस ली। दिवंगत सिंह की असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अनेक शुभ चिंतक शामिल थे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षक चन्द्रशेखर झा, अरुण कुमार सिंह, गिरीश चन्द्र मिश्रा, विनय झा समेत ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है और वे काफी व्यवहार कुशल थे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शिक्षाव...