Hajipur News: नशे के कारोबार के खिलाफ महनार अनुमंडल में छापेमारी तेज, दो दिनों में तीन गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- नशे के कारोबार और चोरी के तार पर पुलिस की कार्रवाई Hajipur News: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महनार अनुमंडल क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पिछले दो दिनों में चांदपुरा और देसरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में करीब 60 ग्राम कोटा बरामद किया गया है। वहीं,चोरी के तार के मामले में भी एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में चांदपुरा थानाध्यक्ष शालिनी कुमारी को भीखनपुर के पास कोटा बेचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.