हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: स्थानीय बिदुपुर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में नल जल अनुरक्षक संघ (पंप ऑपरेटर) की बैठक समपन्न हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशाल कुमार ने की। बैठक में कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर अनुरक्षक का लंबित वेतन भुगतान नहीं किया गया तो बाध्य होकर प्रखंड के सभी नल जल ऑपरेटर पानी बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जायेंगे। प्रखंड कार्यकारणी के द्वारा बताया गया कि ऑपरेटर का लंबित भुगतान अथवा ऑपरेटर की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कार्यकारिणी द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावे बैठक में कई मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। जिसमे मुख्य रूप से नल जल का पानी का बहाव कही-कही ज्यादा होने पर कैसे समाधान किया जाए,पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी अनुरक्षक को कैसे मजबूत किया जाए, बिजली का रिचार्ज नहीं हो...