हाजीपुर, सितम्बर 3 -- Hajipur News: नगर परिषद की सभापति डॉ संगीता कुमारी ने गुरुवार को नगरीय क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित वार्डो का निरीक्षण किया। गंगा एवं गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सबसे अधिक प्रभावित वार्ड संख्या 16, 17, 43 हैं, जबकि 35, 37, 38, 44 और 45 में भी आंशिक रूप से पानी पहुंच गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तटबंधों पर रिसाव, रेनकट, फॉक्स होल या अन्य कमजोर बिंदु पाए जाने पर तत्काल करें कार्रवाई बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति सभापति ने वार्ड संख्या 16, 17, 35, 37, 38, 43, 44 और 45 में बाढ़ की स्थ...