Hajipur News: नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने कांवर मार्ग का किया परिभ्रमण, तैयारियों का लिया जायजा
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास ने बुधवार को कांवर पथ का अधिकारियों के साथ परिभ्रमण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। कांवर पथ के अदलुपर, दिघी सहित अन्य स्थानों पर कांवरियों को होने वाली भीड़ और सुविधा आदि का आंकलन किया। इसी के साथ अदलपुर,गंडल पुल के पश्चिमी छोड़, पुराना गंडक पुल के पश्चिमी छोड़,त्रिमूर्ति चौक सहित यादव द्वार आदि पर लाइट लगाने के अलावा साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। अंजानपीर चौक के पास मीट-मुर्गा और मछली की दुकानों को शुक्रवार,शनिवार और रविवार के दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही त्रिपाल या मोटे कपड़े से उसे ढ़क कर रखने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: श्रावणी मेला : विशेष ट्रैफिक प्लान आज शाम से होगा लाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.