Hajipur News: नगर पंचायत स्थित छठ घाट की स्थिति बदहाल हादसे की आशंका
हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Hajipur News: जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर तैयारियों के बीच पोखरों एवं छठ घाटों की बदहाल स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर जंदाहा नगर पंचायत के अरनिया गांव स्थित वार्ड संख्या 7 में एक पोखर की स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस पोखर का आधा हिस्सा पीरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत हीरपुर गांव में पड़ता है,जबकि दूसरा आधा हिस्सा नगर पंचायत जंदाहा के अरनिया वार्ड संख्या 7 में स्थित है। पोखर के दोनों हिस्सों की स्थिति में अंतर साफ दिखाई देता है। जहां एक हिस्से में सीढ़ी एवं छठ घाट का निर्माण कराया गया है,वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाला दूसरा हिस्सा घास,जंगल-झाड़ियों और अव्यवस्था से घिरा हुआ है। ऐसे में छठ महापर्व के दौरान यहां अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.