Hajipur News: नए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण किया
हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: वैशाली में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। वहीं पुराने बीडीओ अंजनी कुमार को भावभिनी विदाई दी गई। यहां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी द्वारा नए बीडीओ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं पुराने बीडीओ को अंग वस्त्र सौंप कर सम्मानित किया गया। बीडीओ चंदन कुमार पदभार ग्रहण करते हीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे पीएम सूर्य घर योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने की योजना,वृद्धा पेंशन योजना का त्वरित रूप से निष्पादन कराने का आदेश कर्मियों को दिया। -प्रभात कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.