Hajipur News: नए घर में गृह प्रवेश से पहले लगी आग,सामान व बकरी जली
हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के जफराबाद में देर रात एक नवनिर्मित घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपए मूल्य के दैनिक उपयोग के सामान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में बंधी एक बकरी भी झुलसकर मर गई। आग लगने की घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
आग बुझाने का प्रयास आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,जिससे आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोका जा सका। जफराबाद निवासी राम बिनोद सिंह के नये घर में अगले दिन पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग गृह प्रवेश को लेकर तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच रात में घर में आग लग जाने से खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
आग लगने की वजह आग की घटना से गृह प्रवेश की तैयारियां भी प्रभावित हो गईं। मवेशियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.