हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: जिले में बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को गठित धावादल द्वारा हाजीपुर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। धावादल द्वारा पासवान चौक रोड,राजपूत कॉलोनी स्थित मेसर्स डाउन रेस्ट्रो एंड कैफे में जांच के दौरान एक बाल श्रमिक को कार्य करते हुए पाया गया। बाल श्रमिक को तत्काल विमुक्त कराया गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बाल कल्याण समिति,हाजीपुर के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि बाल श्रमिक को नियमानुसार न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था।

जिला प्रशासन की कार्रवाई जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बच्चों को श्रम में नियोजित करना न केवल कानू...