Hajipur News: धारदार हथियार से हाथ काटकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर
हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: सहदेई थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में शनिवार की दोपहर बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर बायां हाथ काट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति सहरिया गांव निवासी बाबूलाल सहनी के 60 वर्षीय पुत्र सहिंदर सहनी बताया गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी रामप्रवेश सहनी के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि बगल के दशरथ सहनी से किसी बात को झगड़ा हो रहा था। इसी बीच हमारे चाचा सहिंदर सहनी बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान दशरथ सहनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.