हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता डीआरसीसी कार्यालय के पास 02 जुलाई को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त की गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी अंशु राज ने शुक्रवार को हाजीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद गंगा ब्रिज थाने की पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

घटना का विवरण मालूम हो कि 2 जुलाई को औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटी यूसुफपुर निवासी संतलाल पासवान के बेटे शुभम् कुमार को जढुआ सुल्तानपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र अंशु राज ने जन्मदिन मनाने के बहाने घर से बुलाया और डीआरसीसी कार्यालय के पास केलवानी इलाके में ले जाकर गोली मार दी। शिकायत में शुभम के पिता संतलाल पासवान ने बताया कि मेरा बेटा शुभम् और अंशु राज एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते ...