Hajipur News: दोस्त के साथ भोज खाने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा
हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- महुआ-हाजीपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा Hajipur News: दोस्त के साथ भोज खाने जा रहे बाइक सवार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में उसका साथी जो बाइक पर पीछे बैठा था वह गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार की अपराह्न महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा पेट्रोल पंप के पास घटी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक 22 वर्षीय श्रवण कुमार सराय थाने के मंसूरपुर का रहने वाला और कंतलाल पासवान का इकलौता पुत्र था। इस संबंध में बताया जा रहा है कि युवक श्रवण कुमार महुआ थाने के ही कर्णपुरा में महेंद्र पासवान के यहां रहता था। जहां से दामोदर पासवान के पुत्र राहुल कुमार के साथ बाइक से भोज खाने के लिए सराय जा रहा था। इसी बीच उक्त जगह पर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में श्रवण कुमार की कुचलकर मौत हो गई। जबकि राहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.