हाजीपुर, नवम्बर 19 -- Hajipur News: महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव स्थित एक ताड़ी दुकान से 5 लीटर देसी शराब बरामद की है। जबकि पुलिस छापेमारी के दौरान रात्रि के अंधेरा का लाभ उठाकर कारोबारी भाग निकला। इस मामले में महिसौर थाना के अवर निरीक्षक धीरज कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अजीजपुर चांदे निवासी लक्ष्मी महतो के पुत्र जगन्नाथ महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जगन्नाथ महतो अपने ताड़ी की दुकान में देसी शराब का बिक्री कर रहा है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो पुलिस को देखकर जगन्नाथ महतो अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान उसके ताड़ी दुकान से एक प्लास्टिक के गैलन में रखा गया करीब 5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।...