Hajipur News: देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 12 -- Hajipur News: जंदाहा थाने की पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के सरैया गांव से 3 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार देसी शराब कारोबारी की पहचान जंदाहा थाना के सरैया निवासी स्व.चरित्र मांझी के पुत्र खखन मांझी के रूप में की गई है। इस मामले में जंदाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार पुरी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में खखन मांझी को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बरामद देसी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार शराब कारोबारी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सरैया गांव में मिंटू चौधरी के बथान के पास खखन मांझी द्वारा चोरी छिपे देसी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.