हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: राजापाकर । संवाद सूत्र राजापाकर बरांटी थाना पुलिस ने वाहन जांच व गश्ती के दौरान एक स्कूटी से 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ कांड अनुसंधान के सिलसिले में निकले थे। इसी दौरान बेझा जाने वाली सड़क पर पुलिस वाहन को देखकर एक स्कूटी चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो सीट की डिक्की में तीन पॉलीथिन पैकेटों में कुल 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद स्कूटी व शराब को जब्त कर थाने पर लाया गया। इस मामले में स्कूटी के अज्ञात चालक व मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बरांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। संतोष वर्मा

हिंदी ह...