Hajipur News: देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार भेजा गया जेल
हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: बरांटी थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दयालपुर गांव निवासी एक युवक कथित रूप से देसी कट्टा लेकर गांव पहुंचा और एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर फायरिंग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। सूचना मिलने पर बरांटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार रंदाहा गांव निवासी अशोक कुमार ने बरांटी थाना को सूचना दी कि दयालपुर गांव निवासी सुबोध कुमार, पिता मुन्दरिका राय देसी कट्टा लेकर उनके घर पर पहुंचा है। आरोप है कि उसने फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही बरांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.