हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा है। वह अवैध आग्नेयास्त्र लेकर लोगों को धमकी दे रहा था। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी विज्ञप्ति और महुआ डीएसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ महुआ थाने के नारंगी सरसिकन निवासी सुदीप सिंह के पुत्र टिंकू कुमार को पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि टिंकू कुमार द्वारा अग्नेयास्त्र लेकर ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा था। जिस पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई। इस बीच टिंकू कुमार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि टिंकू के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। -नवनीत कुमार

हिंदी हिन्...