हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: देसरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मंगलवार की रात 10.30 बजे रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्था के अलावा अन्य सुविधा को देखा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सीय पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। रोगी कल्याण समिति के सदस्य सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिनोद सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष दयानंद झा, रोगी कल्याण समिति सदस्य मुन्ना सिंह, प्रखंड महासचिव लखींद्र सिंह,जदयू पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो.जिलानी समेत अन्य ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के गायब रहने पर निंदा व्यक्त किया। रोस्टर के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का ड्यूटी थी। सदस्यों ने बताया कि इससे पहले 21 अप्रैल की रात करीब 8.45 बजे विधायक महेंद...