हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- देसरी और सहदेई में मतदान Hajipur News: तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक के बिहार विधान परिषद सदस्य के चुनाव में देसरी प्रखंड कार्यालय पर बने मतदान केंद्र पर शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। वोट डालने के लिए देसरी में प्रखंड कार्यालय परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए। जहां खुले आसमानों में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कड़ी धूप में कतार में लगाना पड़ा। जिसके कारण अधिकतर मतदाता धूप कम होने का इंतजार करते रहे। मतदान केंद्र पर सुविधाओं का घोर अभाव दिखा। स्नातक मतदान केंद्र में कुल मतदाता 1349 मतदाताओं में 618 मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 956 एवं महिला 393 शामिल हुए। जबकि शिक्षक के मतदान केंद्र पर कुल 107 मतदाताओं में 98 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के दौरान एसएसपी शुभांक मिश्रा ने द...