हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: नागपंचमी के अवसर पर देसरी में विषहरी स्थान पर लगने वाले तीन दिवसीय मेला का रविवार को विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर पीएचईडी मंत्री संजय सिंह,विधायक महेंद्र राम ने किया। सैकड़ों वर्षों से लग रही मेला का पहली बार प्रशासनिक स्तर पर उद्घाटन के उपरांत पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मां बिषहरी मंदिर पर आकर बचपन की यादें ताजा हो गई है। यहां आकर दूध लावा चढ़ाने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार प्रशासनिक स्तर पर मेला लगाया गया है,अगली बार राजकीय स्तर पर मेला का आयोजन होगा। बिहार के मुख्यमंत्री लगातार विकास का कार्य कर रहे हैं। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में 1100 एकड़ में औद्योगिक पार्क की स्थापना होने जा रही है। जिसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान निफ्टम का स्थापना करवा रहे हैं। बैंगलोर की...