हाजीपुर, अक्टूबर 16 -- दुर्गापूजा और दशहरा की तैयारियों का निरीक्षण Hajipur News: देसरी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसडीओ अंकित कुमार ने देसरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समितियों और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूजा समितियों को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पंडालों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का...