हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली बाजार में सब्जी विक्रेता की हुई ट्रक से कुचलकर मौत के बाद गुरुवार की देर रात 4 घंटे से अधिक देर तक लोग सड़क जाम में फंसे रहे। जिसके कारण दूर जाने वाले गाड़ियों पर बैठे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। यहां देर शाम करीब 8 बजे हृदय विदारक घटना घटी थी।

घटना का विवरण हाजीपुर से महुआ की तरफ जा रहे ट्रक ने कन्हौली हाथ से सब्जी बेचकर लौट रहे साइकिल सवार को कुचल दिया था। जिससे उसका शव क्षत विक्षत होकर मांस के टुकड़े में बंट गए थे। मृतक 55 वर्षीय सत्येंद्र साह महुआ थाने के कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 सैदपुर का रहने वाला था। वह हाट बाजार में सब्जियाँ बेचकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। कन्हौली हाट से सब्जी बेचकर वह निकला ही था की यह मनहूस घटना हो गई।

जाम की स...