हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Hajipur News: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके के मनाने को ले सहदेई बुजुर्ग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल नेतृत्व और राजद के प्रखंड प्रवक्ता मदन राय के अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए मदन राय ने सभी का स्वागत करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील किया। जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय ने सभी पूजा कमेटी के सदस्यों को पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रखने की अपील किया। बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रात के दस बजे के बाद बाजा नहीं बजाए,पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने,महत्वपूर्ण नंबर को पंडाल में प्रदर्शित करने,लाइसेंस लेकर ही पू...