हाजीपुर, अक्टूबर 16 -- दुर्गा पूजा में अग्नि सुरक्षा की तैयारी Hajipur News: दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूजा पंडालों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला अग्निशमन कार्यालय, वैशाली के परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं सचिवों तथा अग्निशमन विभाग के स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा के मानकों के पालन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं सचिवों को दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूजा समितियों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, पंडालों में अग्निशमन उपकरणो...